{"_id":"5b5f792a4f1c1bde6d8b5661","slug":"81532983594-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस को ब्लैकमेल करने की कोशिस-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएमएस को ब्लैकमेल करने की कोशिस-Cordination
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल की सीएमएस डॉ. याचना शर्मा से प्रधानमंत्री पोर्टल पर हुई कथित शिकायत को रफा दफा करने के नाम पर ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपये की रकम मांगी गई है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही पूरे प्रकरण से जिलाधिकारी के भी अवगत कराया गया है। पैसे मांगने वाले की फोन पर रिकार्ड की गई आडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपी गई है। घटना के बाद सीएमएस मानसिक रूप से परेशान हैं। जिलाधिकारी ने उन्हें जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।
दीनदयाल संयुक्त अस्पताल की सीएमएस डॉ. याचना शर्मा ने बताया कि शनिवार को उनके पास एक फोन 7309334721 नंबर से आया। इसमें फोन करने वाले ने कहा कि उनके अस्पताल के संबंध में और उनकी कार्यशैली के संबंध में एक शिकायत प्रधानमंत्री के पोर्टल पर हुई है। फोन करने वाले ने स्वयं का नाम डीके सिंह बताते हुए अपनी लोकेशन कनाट प्लेस दिल्ली में बताई। उसने कहा कि वह इस शिकायत को रफा दफा करवा सकता है, बशर्ते उसे एक लाख रुपये मिलें ताकि वह निस्तारण करने वालों को पैसा देकर मामला शांत कर सके। इस फोन के बाद इसी व्यक्ति के आठ दस फोन आए। उसने हर बार एक लाख रुपये की मांग की और नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। बार-बार फोन आने और पैसे मांगे जाने से सीएमएस मानसिक रूप से परेशान हो गईं।
रविवार को भी फोन करने वाले ने चेतावनी देने की बात जारी रखी। उसने कहा कि सोमवार को कार्यालय खुल जाएंगे और फिर वह कुछ नहीं कर सकेगा। इसेक बाद सीएमएस ने पूरी घटना की जानकारी एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव को दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह तहरीर दें, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सीएमएस ने अस्पताल की प्रक्रिया के अनुसार पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार को सीएमएस ने पूरे मामले से जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह को भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अक्सर पीएम पोर्टल के नाम पर ठगी के मामले सामने आते हैं। हरियाणा में भी एक ऐसा मामला प्रकाश में आया था। वह परेशान न हों। इंस्पेक्टर क्वार्सी रविंद्र सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
नंबर सर्विलांस पर, मेडिकल स्टोरों पर नजर
शिकायत रफा-दफा करने के नाम पर पैसे मांगने के क्रम में एक वक्त ऐसा भी आया जब सीएमएस ने फोन करने वाले से कहा कि वह खुद अलीगढ़ आकर पैसे ले जाए। इस पर फोन करने वाले ने कहा कि अस्पताल के बाहर बाईं ओर एक मेडिकल स्टोर है। वहां पर रकम को रखने के लिए कहा। मामले की जानकारी होने के बाद सीओ संजीव दीक्षित सीएमएस से मिलने पहुंचे और घटना की जानकारी की। संदिग्ध व्यक्ति का नंबर सर्विलांस पर लगाया गया है और अस्पताल के बाहर बाईं ओर जितने भी मेडिकल स्टोर हैं उनकी कार्यशैली पर नजर रखी जा रही है।