फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पीएमओ से शिकायत पर वापस हुई ठगी की रकम

पीएमओ से शिकायत पर वापस हुई ठगी की रकम

Sun, 24 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
पीएमओ से शिकायत पर वापस हुई ठगी की रकम
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जवां इलाके के गांव साथा के ग्रामीण से 14 फरवरी को ऑनलाइन इनाम के नाम पर 4 हजार रुपये ठग लिए गए थे। जिसकी शिकायत पुलिस से किए जाने पर मदद न मिलने पर उसने ऑनलाइन शिकायत पीएमओ से की। इसके बाद पीड़ित को 4 हजार रुपये वापस मिल गए हैं। पीड़ित ने पीएमओ का आभार जताया है।

पीड़ित सांवल प्रसाद के अनुसार उसके पास 14 फरवरी को एक कॉल आई और खुद को नामी कंपनी से बताते हुए कॉल करने वाले ने कहा कि आपक इनाम निकला है। इसके बाद उसको गांव के पोस्टमैन से सूचना मिली कि आपके नाम से पार्सल आया है, उसे 4 हजार रुपये जमा कर छुड़ा लो। उसने पार्सल छुड़ा लिया।
विज्ञापन


जब उसे खोलकर देखा तो उसमें मूर्ति निकली। इस पर वह ठगी का शिकार हो गया। इसके बाद डाक विभाग से लेकर पुलिस तक शिकायत की, मगर मदद नहीं मिली। बाद में पीएमओ से शिकायत पर उसकी सुनवाई हुई और उसके 4 हजार रुपये वापस हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed