{"_id":"5b105f094f1c1b9d6e8b5aa4","slug":"81527799561-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के विद्युत तार चोरी..पीछा कर किए बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों के विद्युत तार चोरी..पीछा कर किए बरामद
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के नादा पुल चौराहे के पास से एक विद्युत ठेकेदार के गोदाम से रात चोरों के गिरोह ने कई लाख रुपये कीमत के विद्युत तार के दो ड्रम चोरी कर लिए। पड़ोसियों की इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने चंद घंटे में पीछा कर ट्रक को माल सहित बुलंदशहर में बरामद कर लिया।
इस दौरान ट्रक चालक भी पकड़ा गया है। बाकी साथी भाग जाने में सफल रहे। पकड़े गए चालक को मोबाइल पर निर्देश मिल रहे थे, जिसके आधार पर ही उसे माल पहुंचाना था। अब पुलिस मोबाइल नंबरों के आधार पर आगे गिरोह तक पहुंचने को प्रयासरत है।
एएसपी/सीओ गभाना नीरज जादौन ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि सारसौल निवासी प्रमोद कुमार सारस्वत का लोधा इलाके में नादा पुल खेरेश्वर चौराहे के मध्य स्थित हनुमान मंदिर के पास अपना गोदाम है। जहां विद्युत लाइन खींचने संबंधी माल रखा जाता है।
विज्ञापन
देर रात चोरों ने गोदाम के अंदर से दो बिल ड्रम विद्युत तार चोरी कर ट्रक नंबर एचआर 55 एन 8316 में चढ़ा लिया। जब पड़ोसियों को संदेह हुआ और शोर मचा तो चालक ट्रक लेकर भाग गया। बाकी लोग इधर, उधर भाग छूटे।
पड़ोसियों ने प्रमोद को सूचना दी और प्रमोद की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। ट्रक नंबर के आधार पर जीटी रोड पर उसका पीछा शुरू कराया तो वह गभाना टोल पार कर गया।
इसके बाद पुलिस पीछे लगी तो पुलिस ने बुलंदशहर से कुछ आगे निकलने पर ट्रक को चालक निखिल पासवान पुत्र हीरा पासवान निवासी लोनी थाना बिरोल दरभंगा बिहार सहित पकड़ लिया।
ट्रक में पूरा माल भी मिल गया। थाने लाकर हुई पूछताछ में निखिल ने बताया कि जिस ट्रक को वह चलाता है, वह दिल्ली का है। उसे फोन पर बस वहां से माल लादकर दिल्ली पहुंचाने के निर्देश मिले थे।
गोदाम पर जिन लोगों ने माल निकालकर लादा, वह उन्हें भी नहीं जानता। उसे तो यह कहकर भेजा गया कि गोदाम से माल लाना है। उसे नहीं पता कि वहां से चोरी करके माल लादा गया है।
अब पुलिस उससे मिले नंबरों से गिरोह तक पहुंचने को प्रयासरत है। निखिल ने यह भी स्वीकारा कि पूर्व में भी वह यहां से इसी तरह कई बार माल ले गया है। पुलिस उन घटनाओं के खुलासे को भी प्रयासरत है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।