फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मीटर की शीट तोड़कर हो रही बिजली चोरी पकड़ी

मीटर की शीट तोड़कर हो रही बिजली चोरी पकड़ी

Thu, 18 Jan 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
मीटर की शीट तोड़कर हो रही बिजली चोरी पकड़ी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बिजली कई तरह से चोरी की जा रही है। कहीं पर मीटर की प्लास्टिक की कवर शीट काटकर तो कहीं पर बंच केबल को ही खिड़की के अंदर लेकर बिजली चोरी की जा रही थी। यह बात नगरीय वितरण खंड प्रथम में एसडीओ करमवीर सिंह द्वारा बुधवार की सुबह चलाए गए बिजली चोरी की चेकिंग अभियान में जाहिर हुई। बिजली चोरी करने वाले 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

एसडीओ करमवीर सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह पांच बजे मेरे साथ एसडीओ प्रवेश कुमार, जेई मुन्नीलाल, सुदामा प्रसाद, चंचल शर्मा, विनोद प्रभाकर प्रवर्तन दल के साथ चेकिंग में रवाना हुए। टीम ने लड़िया, कासिम नगर, मामूद नगर, एडीए शाहजमाल में चेकिंग की।
विज्ञापन


इस दौरान पाया गया कि मामूद नगर में एक व्यक्ति ने मीटर की प्लास्टिक की शीट काटकर उसमें कटिया का जुगाड़ कर रखा था। कटे हुए हिस्से पर मैटल लगा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं पर एक व्यक्ति ने गली की स्ट्रीट लाइट के साथ कटिया कनेक्शन को जोड़ रखा था। इसी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मीटर तक आ रही केबल को छीलकर उसमें बिजली चोरी का जुगाड़ बना रखा था।


सबसे रोचक बात देखने को यह मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी खिड़की के ऊपर दरी डाल रखी थी और उसके नीचे से बंच केबल गुजर रही थी। इसी में से वह बिजली चोरी कर रहा था। ऐसे सभी 17 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed