फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सरकारी जमीन कब्जाने के गुनाहगार सुदीप सेक्युलर पर मुकदमा

सरकारी जमीन कब्जाने के गुनाहगार सुदीप सेक्युलर पर मुकदमा

Sat, 22 Sep 2018 01:15 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
सरकारी जमीन कब्जाने के गुनाहगार सुदीप सेक्युलर पर मुकदमा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


वक्फ बोर्ड से फर्जी किरायानामा बनवा कर 14 बीघा जमीन पर छर्रा बस अड्डा चलाने तथा रामघाट रोड पर देवत्रय अस्पताल के सामने सरकारी सीलिंग की भूमि पर कब्जा किये जाने के मामले में सुधीश सिंह, मनोज सिंह एवं फजल हुसैन को आरोपी बनाया गया है।

इस मामले में हलका लेखपालों ने क्वारसी थाने में दो मुकदमे दर्ज कराये हैं। इसके बाद प्रशासन इन सभी आरोपियों को भूमाफिया घोषित कर गुंडा एक्ट लगाने एवं राज्य और राज्य के बाहर अन्य प्रदेशों से बने शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई में जुट गया है।
विज्ञापन


पिछले दिनों तहसील कोल की टीम ने वक्फ बोर्ड से फर्जी किरायानामा बनवाकर 72 करोड़ की 14 बीघा सरकारी जमीन पर चल रहे छर्रा अड्डे को तुड़वा दिया था। यही नहीं पिछले दिनों देवत्रय अस्पताल के सामने सरकारी सीलिंग की 1288 वर्ग मीटर भूमि पर बने बीयर के ठेके एवं अन्य निर्माण को भी ढहा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों मामले में शुक्रवार को हलका लेखपाल मक्खन सिंह की तहरीर पर थाना क्वारसी में सुधीश सिंह व मनोज कुमार सिंह पुत्रगण सुघड़ सिंह व फजल हुसैन पुत्र अल्लानूर के खिलाफ लोक संपत्ति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया गया।


डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि इन तीनों को भूमाफिया घोषित किया जाएगा और उनके विरुद्घ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं इन सभी के राज्य एवं दूसरे राज्यों से बने शस्त्र लाइसेंस भी रद्द कर दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे। जो भी ऐसा करेगा उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed