फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कहीं दफन न हो जाए इनकी हत्या का राज

कहीं दफन न हो जाए इनकी हत्या का राज

Mon, 27 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
कहीं दफन न हो जाए इनकी हत्या का राज
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मडराक के पाली रजापुर के जंगलों में और जवां के नगौला रजवाहे में मिली दो महिलाओं की लाशों की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद अज्ञात में ही उनका अंतिम संस्कार करा दिया है।

मगर बड़ा सवाल है कि कहीं इनकी हत्या का राज पहचान न हो पाने के कारण दफन होकर न रह जाए। हालांकि पुलिस ने दोनों के शवों के डीएनए सैंपल सुरक्षित रख लिए हैं।
विज्ञापन


वहीं अब एससीआरबी (स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो) और एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो) के माध्यम से इन दोनों महिलाओं की पहचान कराने की कवायद भी पुलिस स्तर से शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मडराक के गांव पाली रजापुर के जंगलों में पिछले सप्ताह एक महिला की कंकाल रूपी लाश मिली थी। वह इस कदर सड़ी गली थी कि देखने से एक महीने पुरानी लग रही थी। शरीर पर मात्र एक लैगी व बालों से यह अंदाजा हुआ था कि शव महिला का है।

इसी तरह जवां के नगौला के रजवाहे में एक करीब 25 वर्षीय महिला का शव उतराता मिला था। वह भी फूला हुआ था। उसकी पहचान भी मुश्किल हो रही थी। 72 घंटे तक दोनों शव पोस्टमार्टम केंद्र में रखे रहे।

हर स्तर पर शिनाख्त के प्रयास किए गए। मगर सफलता न मिलने पर दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शवों का अज्ञात में अंतिम संस्कार करा दिया गया है। दोनों शवों के डीएनए सैंपल सुरक्षित रखवा लिए गए हैं।


एसओ मडराक व एसओ जवां के अनुसार अब क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के माध्यम से पहचान की कोशिश के अलावा आसपास के जनपदों से भी लापता महिलाओं के शवों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, चर्चा है कि अगर पहचान नहीं हो पाई तो कहीं इन दोनों की हत्या का राज दफन होकर न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed