{"_id":"5c64749fbdec227d9070c6f6","slug":"61550087327-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़।
क्वार्सी क्षेत्र के बरहैती गांव में बुधवार को एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। युवक प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से खफा था। आठ मार्च को युवती की शादी थी। परिजनों ने लोधा के गांव अखंडपुर में उसकी शादी तय की थी। हत्या करने के बाद घेर की दीवार कूदकर भागते हुए युवक को युवती के छोटे भाई ने देख लिया।
इससे सकपकाए युवक ने खुद ही पुलिस को हत्या करने की सूचना दे दी। हालांकि युवक अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। इधर, युवती के घर में कोहराम मच गया है।
क्वार्सी के गांव बरहैती निवासी तेजवीर खेती-किसानी का काम करते हैं। उनकी 22 वर्षीय बेटी कुमकुम बुधवार की शाम को घेर में पशुओं को चारा डालने गई थी। वाकये के अनुसार इसी दौरान वहां गांव का ही संजय आ धमका। उसने दरवाजा बंद कर युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्या कर वह दीवार फांदकर फरार होने की कोशिश कर रहा था कि इसी दौरान युवती का छोटा भाई अर्जुन वहां आ गया। उसने संजय को घेर से भागते हुए देखा तो घेर का दरवाजा खोलने की कोशिश की। मगर, दरवाजा बंद होने के कारण वह खुला नहीं।
अर्जुन नेे शोर मचा वहां अन्य लोगों को इकट्ठा कर लिया। लोगों की भीड़ ने दरवाजा खोला तो वहां कुमकुम का रक्त रंजित शव पड़ा था। शव को देख लोगों को होश उड़ गए। इधर, संजय ने पुलिस को घटना की खुद ही फोन करके जानकारी दे दी और गांव से फरार हो गया। देर रात तक पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही।
कई बार दी थी जान लेने की धमकी
क्वार्सी इंस्पेक्टर एसके सिंह के अनुसार पड़ताल में पता लगा है कि युवती के युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध थे। पिछले दिनों युवती की शादी दूसरी जगह तय होने से युवक खफा था। उसने कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।
अंत में आक्रोशित प्रेमी ने उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस को खुद से फोन कर हत्या की जानकारी देने के बाद से वह फरार है। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शादी की खुशियां मातम में तब्दील
कुमकुम की हत्या के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। आठ मार्च को प्रस्तावित शादी के चलते पूरा परिवार उसकी तैयारियों में लगा हुआ था।
परिजनों के अनुसार शादी की सारी तैयारियां कर ली गईं थीं। निमंत्रण पत्र बांटने की तैयारियां चल रहीं थीं। बेटी भी इस शादी से काफी खुश थी। मगर, गांव के ही संजय ने पल भर में खुशियों को मातम में तब्दील कर दिया।