{"_id":"5a809e8f4f1c1b4e588b8146","slug":"61518378639-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाटरी लगाओ..रकम दोगुना कराओ, 20 हजार ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाटरी लगाओ..रकम दोगुना कराओ, 20 हजार ठगे
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के क्वार्सी चौराहा स्थित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के गेट पर लाटरी लगाओ, रकम दोगुना कराओ का दावा करने वाला साइकिल सवार दो युवकों से बीस हजार रुपये ठग ले गया। यहां अपने रिश्तेदार को देखते आए ठगी का शिकार युवक बाद में खुद को ठगा सा महसूस करते रहे और थाने में तहरीर दे दी है।
वाकये के अनुसार मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के गांव जरारा निवासी खिल्लू सिंह गभाना के आमरी निवासी परिचितय बसंतलाल के साथ अपने किसी रिश्तेदार को देखते दीनदयाल अस्पताल आए थे।
यहां वह गेट पर चाय लेने पहुंचे, तभी एक युवक रकम दोगुनी करने संबंधी बात कर रहा था। इस पर वह लालच में आ गए और 20 हजार रुपये लगाकर उसके कहे अनुसार एक लाटरी लगा दी।
विज्ञापन
इसके बाद बातों में लगाकर वह साइकिल सवार वहां से भाग गया। बाद में उन्हें खुद के साथ ठगी का अहसास हुआ, तब पुलिस को सूचना दी। क्वार्सी पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।