फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हार्डवेयर कारोबारी की पत्नी को लूटा

हार्डवेयर कारोबारी की पत्नी को लूटा

Thu, 01 Feb 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
हार्डवेयर कारोबारी की पत्नी को लूटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के गांधीपार्क की महेंद्र नगर से सटी बैंक कॉलोनी प्रीमियर नगर में बुधवार देर रात हार्डवेयर कारोबारी की पत्नी को लूट लिया गया। वारदात उस समय हुई, जब मां बेटी बाजार से घर लौट रही थीं। तभी कॉलोनी में रिक्शे से धकियाकर बाइक सवारों ने महिला को गिराया और पर्स लेकर भाग गए। इस संबंध में तहरीर दे दी गई है।

बताया गया है कि हार्डवेयर कारोबारी संजय अग्रवाल की पत्नी अनीता अग्रवाल अपनी बेटी संग बाजार से नौ बजे करीब रिक्शे से घर लौट रही थीं।

तभी कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने रिक्शे से घर के पास उतरते समय उन्हें धकियाया, जिससे वह गिर गईं और फिर उनका पर्स लेकर बदमाश भाग गए। पर्स में कुछ नकदी, घर की चाभियां, एटीएम कार्ड आदि बताया गया है।
विज्ञापन


शोर पर पब्लिक एकत्रित हुई और पुलिस भी आ गई। पास के सीसीटीवी में दो बदमाश भागते समय कैद हुए हैं, जिनके चेहरे भी साफ हैं। इस संबंध में तहरीर दे दी गई है। गांधीपार्क पुलिस बदमाशों की सुरागरशी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed