फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   चंडौस में भाई-बहन पर तेजाब से हमला

चंडौस में भाई-बहन पर तेजाब से हमला

Mon, 18 Feb 2019 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
चंडौस में भाई-बहन पर तेजाब से हमला
क्राइम न्यूज, अमर उजाला चंडौस (अलीगढ़)।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रामपुर शाहपुर गांव के पास एक बाइक पर सवार नाबालिग भाई-बहन पर रिश्तेदारों ने तेजाब फेंक दिया। हमले में दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। इधर, हमले में झुलसे बच्चों ने हमलावरों की पहचान कर ली है। उनका आरोप है कि 2015 में हुई एक महिला रिश्तेदार की हत्या में उनके पिता नामजद हैं। इसी रंजिश में मृतका के परिजनों ने उन पर हमला किया है। बच्चों के अनुसार वह हत्या प्रकरण में जेल में बंद अपने पिता से मिलाई करके घर लौट रहे थे।

थाना चंडौस के गांव रामपुर शाहपुर निवासी अरमान खां पुत्र अहमद हसन (17) और उनकी बेटी गुलशाना (16) रविवार को अपने पिता से जेल में मिलाई करने गए हुए थे। वाकये के अनुसार शाम चार बजे करीब दोनों एक बाइक पर सवार होकर घर को लौट रहे थे।
विज्ञापन


रामपुर शाहपुर गांव के पास पहुंचते ही तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर आए और भाई-बहन पर तेजाब फेंक दिया। हमले में वह बुरी तरह झुलस गए। घायल हालत में अरमान खां ने पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदारों पर लगाया तेजाब हमले का आरोप
सीओ गभाना संजीव दीक्षित के अनुसार अरमान के पिता अहमद हसन 2015 में हुई खुर्जा देहात के गांव उस्मानपुर निवासी रुकसाना की हत्या के मामले में जेल में बंद है। रुकसाना अहमद हसन की बड़ी बेटी की देवरानी लगती थी। देवरानी-जेठानी के विवाद में यह हत्या की गई थी।


अरमान का आरोप है कि मृतका रुकसाना के भाई अरशद, असरफ और मां चमन बेगम निवासी वैर, ककोड़, गौतमबुद्ध नगर ने उन पर तेजाब से हमला किया है। तीनों एक बाइक पर सवार होकर आए थे। हमला कर तीनों मौके से फरार हो गए। अहमद हसन के भतीजे ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर तीनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed