{"_id":"5b996c51867a557f6e538436","slug":"51536781393-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती में फरार अभियुक्त दे गया हत्या में गवाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती में फरार अभियुक्त दे गया हत्या में गवाही
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर की कोतवाली क्षेत्र में अगस्त 2014 में हुई कासिम की हत्या का गवाह और उसके पलट में दूसरे पक्ष से दर्ज कराए गए डकैती के मुकदमे का फरार आरोपी अदालत में गवाही दे गया। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और आरोपियों के बेखौफ घूमने को लेकर चर्चा हो रही है।
वाकये के अनुसार कासिम व मैराज पक्ष में हुए झगड़े में कासिम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके प्रतिशोध में मैराज के घर में घुसकर डकैती को अंजाम दिया गया था। दोनों ओर से मुकदमे दर्ज हुए।
डकैती के मुकदमे में कासिम पक्ष के 11 लोग नामजद थे। इनमें सभी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई हुई। अदालत की सख्ती पर 11 में से तीन आरोपियों ने सरेंडर किया। जिसमें से दो जमानत पा गए और एक अभ जेल में है।
विज्ञापन
बाकी आठ अभी फरार हैं। इन्हीं फरारों में से एक हुमायूं सोमवार को अपर सत्र न्यायालय में अपने भाई की हत्या में गवाही देकर गया है। चूंकि उसके खिलाफ निचली अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी हो रखे हैं और उसके सत्र परीक्षण संबंधी पत्रावली इसी अपर सत्र न्यायालय में थी तो वहां के अभियोजक ने पूछा भी कि तुम तो डकैती में हाजिर क्यों नहीं हुए तो यह कहकर वह बचते हुए निकल गया कि जल्द ही हाजिर हो जाउंगा। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।