{"_id":"5afc9b664f1c1bd7408b5d98","slug":"51526504294-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस से गिरकर छात्रा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली बस से गिरकर छात्रा घायल
Updated Thu, 17 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
ड्राइवर की लापरवाही से रामघाट रोड पर बस से उतरते समय पहिये की चपेट में आकर एक स्कूली छात्रा जख्मी हो गई। घटना से घबराया हुआ ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया। बाद में छात्रा को भी उपचार के बाद अभिभावक घर ले गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई थी।
रामघाट रोड पर स्थित एक स्कूल की कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा छुट्टी के बाद बस से घर जा रही थी। टीकाराम इंटर कालेज के पास ही उसका घर है। बस जब रुकी तो रुकने से कुछ पहले ही छात्रा बस से उतर गई।
इससे उसका पैर बस के पिछले पहिये की चपेट में आ गया। उसके पैर में चोट लगी। घटना से बौखलाया ड्राइवर बस छोड़कर चला गया तो बस में बैठे बच्चे पैदल ही अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन
सूचना पर छात्रा के अभिभावक और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बस को एक ओर हटवाया और ट्रैफिक सुचारु किया। छात्रा को भी पास के ही क्लीनिक पर मरहम पट्टी की गई।