{"_id":"5fe77801280b7235f5719261","slug":"50-thousand-given-to-a-girl-injured-in-bullet-protest-against-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध में गोली से घायल किशोरी को दिए 50 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छेड़खानी के विरोध में गोली से घायल किशोरी को दिए 50 हजार
Sun, 27 Dec 2020 12:08 AM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादों थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 दिसंबर को छेड़खानी के विरोध में गोली मारने से घायल हुई किशोरी के इलाज के लिए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने शनिवार को परिजनों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी। किशोरी अभी जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती है। इधर, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि बंजारा समाज से ताल्लुक रखने वाली किशोरी के साथ 21 दिसंबर को उसी के गांव का व्यक्ति छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को गोली मार दी। किशोरी का जेएन मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जिला आपदा प्राधिकरण की ओर से 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।
आरोपी पवन उर्फ रतीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। उसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं, एक अन्य मामले में कांति देवी निवासी डडार, अतरौली ने अर्जी दी थी कि उनके बेटे को ब्लड कैंसर है। इस पर परिवार को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता रेड क्रास सोसायटी फंड से दी गई।