फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दुबे पड़ाव से बालक लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

दुबे पड़ाव से बालक लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Jan 2019 02:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
दुबे पड़ाव से बालक लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के दुबे का पड़ाव से पांच दिन पहले लापता हुए बालक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। थाना गांधी पार्क पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ बच्चे को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया है। बालक के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना गांधी पार्क क्षेत्र के दुबे का पड़ाव स्थित अंबेडकर गली निवासी अशोक कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर की शाम को 12 वर्षीय बेटा रोहन घर से सामान लेने को बाजार में गया था। उसके बाद से बेटा घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी क्षेत्र में कई जगह तलाश की मगर बेटे का सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


हालांकि अशोक ने इस मामले में किसी पर रंजिशन बेटे के अपहरण करने की आशंका से इंकार किया है। थाना गांधी पार्क इंस्पेक्टर के अनुसार बच्चे के लापता होने के मामले में अज्ञात के खिलाफ बच्चे को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया है। बच्चे की तलाश को प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed