{"_id":"5bfda849bdec22415a7f9c7f","slug":"41543350345-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन लोगों की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में तीन लोगों की जान गई
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला ब्यूरो
थाना सासनी गेट इलाके में एक फैक्ट्री कर्मचारी की अपनी ही फैक्ट्री कर्मी की कार की कार की चपेट में आकर मौत हो गई। चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसके अलावा दो अन्य सड़क हादसों में भी दो लोगों की जान चली गई।
भगवान दास (40) पुत्र प्यारेलाल निवासी नगला रूंद हाथरस आगरा रोड स्थित एक फैक्ट्री में चेकर का काम करते थे। मंगलवार को फैक्ट्री में प्रवेश करते समय पीछे से फैक्ट्री कर्मचारी की आ रही कार ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में भगवान दास को निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। यहां पर उपचार के दौरान भगवान दास ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक फरार है। भगवान दास के एक लड़का और एक लड़की है। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मृतक के भाई राम अवतार शर्मा ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है। देर रात मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
दूसरी ओर थाना बन्ना देवी क्षेत्र में आईटीआई रोड के मुश्ताक नगर का रहने वाला नदीम (32) पुत्र बहादुर मजदूरी करता था। वह गत शनिवार को मजदूरी करके साइकिल से घर वापस लौट रहा था। इसी बीच बरौला के पुल पर एक बस ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। घायल अवस्था में नदीम को मेडिकल कालेज में ले जाया गया।
यहां पर उपचार के दौरान मंगलवार को नदीम की मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में कर चालक को हिरासत में ले लिया है। जबकि पोस्टमार्टम के बाद नदीम का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इसके अलावा अतरौली के मोहल्ला कटरा में रहने वाला सुनील कुमार (45) पुत्र इंद्रजीत ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी था।
सोमवार की शाम को वह खाना खाने के बाद सड़क पर टहल रहा था। पीछे से आ रहे कैंटर ने उसको टक्कर मार दी। बुरी तरह घायल सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक कैंटर को लेकर भाग गया। सभी के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।