फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अखिलेश के दूत के पहुंचने के पहले ही आपसी महासंग्राम-Cordination

अखिलेश के दूत के पहुंचने के पहले ही आपसी महासंग्राम-Cordination

Wed, 10 Oct 2018 02:13 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश के दूत के पहुंचने के पहले ही आपसी महासंग्राम-Cordination
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


हरदुआगंज एनकाउंटर मामले की जांच करने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा गठित कमेटी के अलीगढ़ आने के पहले ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं एवं छात्रों में महासंग्राम शुरू हो गया है। एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सपा युवजन सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मसूद उल हसन की टिप्पणी के बाद छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन भड़क गए है। उन्होंने पूर्व उपाध्यक्ष को आड़े हाथ लिया है।

हरदुआगंज एनकाउंटर के बाद से ही एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन सक्रिय है। एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष मसूद उल हसन ने अखिलेश यादव द्वारा हरदुआगंज मामले की जांच के लिए वरिष्ठ नेताओं की कमेटी गठित करने एवं बुधवार को उनके अलीगढ़ में पहुंचने की खबर का हवाला देकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि इससे हरदुआगंज मामले में जज्बाती राजनीति कर रहे नेताओं के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन की ओर इशारा करते हुए कहा है कि जिस तरह एक बार हमारे छोटे भाईयों एवं बहनों को पुलिस से पिटवाया गया था और 400 के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ था। अगर वह मुकदमा कायम रहता तो सैकड़ों एएमयू छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ जाता और आप दुम दबाकर निकल लेते। उल्लेखनीय है कि सैयद मसूद उल हसन ने पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर माहौल को गरम कर दिया था।
विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सैयद मसूद उल हसन को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि जिस रेल रोको आंदोलन आंदोलन को आप बेवकूफी बता रहे हैं, यकीन मानिये वह आंदोलन छात्र राजनीति का सबसे बड़ा आंदोलन था। और उस वक्त आपके अखिलेश यादव की सरकार थी। स्मृति ईरानी के खिलाफ आपकी आपत्तिजनक टिप्पणी का परिणाम आज तक यूनिवर्सिटी भुगत रही है। 300 करोड़ के बदले अब 100 करोड़ मिल रहे हैं और एएमयू सेंटर बंद होने के कगार पर पहुंच गये हैं। वहां के बच्चों के खाने और टीचर को सैलरी देने के लिए पैसे नहीं हैं। आप स्वयं अपने नेता अखिलेश यादव से पूछ लीजिएगा कि फैजुल हसन को कितनी बार बुलवाया है। लेकिन मैं इसलिए नहीं जाता हूं कि आपके अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास 7 बार लेटर एवं 2 बार अपना डेलिगेशन भेजने के बावजूद गंगानगर कॉलोनी एवं एएमयू के बिजली बिल को आधा या पूरा माफ करने का काम नहीं हुआ। फैजुल हसन ने लिखा है कि विधान सभा चुनाव के समय मायावती से 45 मिनट फोन पर बात की। उनसे मांग की कि सरकार आते ही 48 घंटे के अंदर एएमयू से संबंधित मांगे पूरी कर देंगी। उसके बाद डंके की चोट पर मायावती को समर्थन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed