{"_id":"5b90409d867a557ebb22d039","slug":"41536180381-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने चाटा मारा तो धु्रव अलीगढ़ आ गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने चाटा मारा तो धु्रव अलीगढ़ आ गया
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
पढ़ाई नहीं करने पर चांटा मारे जाने से क्षुब्ध एक बालक गाजियाबाद से अलीगढ़ आ गया। आरपीएफ ने बताया कि ध्रुव निवासी सयानी रोड गाजियाबाद नंदग्राम स्थित फ ातिमा कान्वेंट स्कूल में हाईस्कूल का छात्र है।
पढ़ाई में कमजोर होने के कारण उसकी मां अक्सर उसे डांटती थी। गुरुवार को उसका मौरल साइंस का पेपर होने के कारण मां ने उससे पढ़ने के लिए कहा लेकिन उसका मन नहीं लगा, जिसके चलते मां ने उसे चांटा मार दिया। इससे क्षुब्ध होकर ध्रुव गोमती एक्सप्रेस में सवार होकर अलीगढ़ आ गया।
पुलिस ने इस बच्चे को अकेला देख कर पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया। पहले तो बच्चे ने बताया कि वह अपने दोस्त यशवर्धन के घर पढ़ने के लिए जा रहा था, रास्ते में उसे किसी ने नशीला रूमाल सूंघाकर बेहोश कर दिया और टेंपो में डाल कर अलीगढ ले आए, वह किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर भाग आया है लेकिन यह कहानी पुलिस के सामने अधिक देर न टिक सकी। फिर उसने सच बताया। ध्रुव के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है।