फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लोधा... एक्सीडेंट में एक की मौत, लगाया जाम

लोधा... एक्सीडेंट में एक की मौत, लगाया जाम

Sun, 12 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
लोधा... एक्सीडेंट में एक की मौत, लगाया जाम
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लोधा (अलीगढ़)।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे लोधा कस्बे में अलीगढ़-पलवल मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों को कैंटर ने कुचल दिया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर इस हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिसमें सैकड़ों वाहन फंस गए। पुलिस के समझाने के बावजूद भीड़ जाम खोलने को तैयार न हुई तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा। उधर भीड़ ने भी पुलिस पर पत्थर बरसाए। इसमें पुलिस की एक पीआरवी वैन के शीशे टूटे हैं। उधर पुलिस पर पथराव करने, जाम लगाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने के आरोप में 25 नामजद समेत 100 पुरुष, महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

बुलंदशहर जनपद के छतारी निवासी सुनील कुमार पुत्र प्रकाश (30) और राजकुमार पुत्र श्योराज सिंह (25) कोकला वन स्थित शनिदेव के दर्शन कर शनिवार की दोपहर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। लोधा कस्बे में पथवारी मंदिर के सामने अलीगढ़ की ओर से आ रहे कैंटर ने सामने से उनकी बाइक कुचल दी। इससे बाइक चला रहे सुनीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजकुमार के पैर टूटे हैं। लोधा एसओ के अनुसार घायल का सारसौल स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप था कि पुलिस ने समय से घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उधर पथराव की सूचना पर खैर, पिसावा, देहलीगेट, बन्नादेवी, चंडौस, गभाना, गोंडा, इगलास और टप्पल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के समझाने के बावजूद भीड़ जाम खोलने को तैयार न हुई तो पुलिस ने लाठियां भांजना शुरू कर दिया। इस पर भीड़ में भगदड़ मच गई। भगदड़ मचते ही पुलिस ने शव को गाड़ी में रखकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर जाम में करीब तीन घंटे तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने भी संभाला मोर्चा
महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद थीं। वह भी पुलिस पर पथराव करने लगीं। इसी बीच एक महिला को महिला सिपाही ने पकड़कर सड़क से दूर गिरा दिया, जिससे गुस्साई महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। पुलिस और महिलाओं के बीच मारपीट भी हुई, जिसमें एक महिला घायल हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पथराव के दौरान घबड़ाए रहे यात्री
रोडवेज बसें, चार पहिया वाहनों के अलावा बड़ी संख्या में ट्रक और अन्य वाहनों में सवार लोग जाम के दौरान फंसे रहे। इसी बीच भीड़ की ओर से हुए पथराव से यात्री सहम गए। कई चौपहिया वाहन चालक तो अपनी कारें पीछे कर बचने की कोशिश में लग गए। बसों से उतरकर महिलाएं, बच्चे पानी की तलाश में लगे रहे। वहीं कुछ परेशान थे कि कैसे यहां से निकलकर अपने घर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed