फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पुलिस भर्ती के आखिरी दिन दौड़े दो अभ्यर्थी

पुलिस भर्ती के आखिरी दिन दौड़े दो अभ्यर्थी

Mon, 09 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती के आखिरी दिन दौड़े दो अभ्यर्थी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पुलिस में दरोगा और सिपाही की भर्ती में शारीरिक परीक्षा के लिए रामघाट रोड स्थित पीएसी के मैदान पर आखिरी दिन सिर्फ दो अभ्यर्थी दौड़े। सभी ने अपनी दौड़ सामान्य तरीके से पूरी की। इस तरह चार दिन चली यह शारीरिक परीक्षा संपन्न हो गई। दूसरी ओर दीन दयाल अस्पताल में बेहोशी के बाद भर्ती किए गए सभी अभ्यर्थियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मेडिकल कालेज में भर्ती किए गए सचिन की तबियत भी अब सामान्य है।

डीडी अस्पताल की सीएमएस डॉ. याचना शर्मा ने बताया कि सभी अभ्यर्थी जिनको बेहोशी के बाद भर्ती किया गया था अब सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सभी बिल्कुल सही हैं। उन्होंने बताया कि दौड़ने से पहले बहुत ही बातों का ध्यान रखना पड़ता है। कुछ महीने पहले से अभ्यास करना होता है।
विज्ञापन


डायट का खास ध्यान रखना होता है। तले हुए खाने से बचा जाता है और तरल पदार्थों को प्राथमिकता दी जाती है। दौड़ से पहले पेट खाली ही रहे तो ज्यादा अच्छा रहता है। जो लोग बेहोेश हुए उनमें एक बात सामान्य थी कि कुछ ने खाना खा रखा तो तो कुछ ने गन्ने का रस या अन्य कोई पेय पदार्थ ले रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed