फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   4 smugglers including illegal pistols in Aligarh

अलीगढ़ में अवैध पिस्टलों सहित 4 तस्कर दबोचे

Wed, 08 Nov 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 08 Nov 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
4 smugglers including illegal pistols in Aligarh
पकड़े गए गैग को लेकर पत्रकारों से वार्ता करते एसएसपी राजेश पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
निकाय चुनाव से ऐन पहले सर्विलांस/ सीआईए (क्रिमिनल इंटेलीजेंस एजेंसी) और अलीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मध्य प्रदेश से 10 अवैध पिस्टलों की खेप लेकर यहां आ रहे चार हथियार तस्करों को कारतूसों के साथ मंगलवार को तड़के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो आरोपी पिता-पुत्र हैं। आरोपियों ने बताया कि हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी यूपी व एनसीआर में इन अवैध पिस्टलों की बिक्री की जानी थी। साथ ही उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के चलते इन असलहों की मांग थी। एसएसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन


एसएसपी राजेश पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि एटीएस के माध्यम से मिले इनपुट के आधार पर गांधी पार्क पुलिस व सर्विलांस/सीआईए टीम ने मंगलवार तड़के भदेसी रेलवे पुल के पास से महेंद्रा पिकअप गाड़ी को रोक कर चेक किया। जीप में सवार लोगों के पास 10 पिस्टलें 32 बोर देशी नाजायज व आठ कारतूस 32 बोर  मिले। पकड़े गए शातिरों ने अपने नाम आसिफ व उसका पिता मुकीम निवासी कारह कादिलपुर थाना पिसावा, अलीगढ़,  सुनील निवासी अंजड़, थाना अंजड़, जिला बड़वानी मध्य प्रदेश व कृृष्ण कुमार नागर खुर्द थाना टप्पल, अलीगढ़ बताए। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि सुनील मध्य प्रदेश का रहने वाला है।     
विज्ञापन


पहली खेप की एक पिस्टल से हुआ डबल मर्डर
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कृष्ण कुमार ने पूर्व में जो चार पिस्टलों की खेप मंगाई थी, उसमें से एक पिस्टल उसने फरीदाबाद के बदमाशों को बेची थी, जिससे वहां डबल मर्डर हुआ था। वहां उस पिस्टल को बरामद भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इसके अलावा पूछताछ में तीन अन्य बेची गई पिस्टलों के ठिकाने उगलवाए गए हैं, उन्हें बरामद करने के प्रयास जारी हैं। मंगलवार तड़के अलीगढ़ पुलिस ने 10 अवैध पिस्टलों के साथ जिन चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, उनमें कृष्ण कुमार भी एक है।


गिरफ्तार किए गए सप्लायर सुनील के अनुसार बड़वानी, मध्य प्रदेश के सैदवार में जीतू सरदार नाम का व्यक्ति कुटीर उद्योग के रूप में पिस्टलें बनाता है। वह अलीगढ़ के ताला उद्योग की तरह धंधा चलाता है। कहीं नाल, कहीं ट्रिगर बनवाता है और फिर अपने यहां उन्हें असेंबल करता है। सब कुछ वहां की पुलिस की मिलीभगत से चलता है। उसने सुनील को यहां मात्र 3 हजार रुपये प्रति ट्रिप के देकर भेजा था। उसे यहां पिस्टल देकर वापस लौटना था। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र के मोहित नाम के युवक ने उनकी मुलाकात जीतू सरदार से कराई थी। अब वह जीतू द्वारा बताए गए एकाउंट में रकम डाल देते हैं और वहां से ऑर्डर आ जाता है। पुलिस इस मोहित को भी खोजने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed