{"_id":"5be74598bdec2269637c27c5","slug":"31541883288-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर की अशोक नगर कॉलेनी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में शनिवार को मौत हो गई। युवक की छह माह पूर्व ही शादी हुई थी। मृतक का छोटा भाई जब किसी काम से घर आया तब इस बात का खुलासा हुआ। छोटे भाई ने भाभी और उसके भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दीपांशु गौतम (25) पुत्र श्याम गौतम निवासी अशोक नगर की बड़े बाजार में श्याम बर्तन भंडार नाम से दुकान है। दीपांशु का छह माह पहले सारसौल निवासी राखी से विवाह हुआ था। भाईदूज होने के चलते मां उमा और बहन काजल डिबाई गए थे। शनिवार को छोटा भाई ध्रुव और पिता श्याम दुकान पर थे।
दोपहर में ध्रुव किसी काम से घर आया। घर के अंदर गया तो भाभी काजल, उसका भाई पिंकू और तीन अज्ञात दोस्त मौजूद थे। ध्रुव के अनुसार जब उसने भाई दीपांशु के बारे में पूंछा तो पांचों ने उसके साथ मारपीट कर दी। उसका फोन छीनकर घर से बाहर निकाल दिया। बताया कि पूरा घटनाक्रम उसने अपने पिता को बताया। पिता कुछ परिचितों को लेकर घर पहुंचे। तो देखा कि दीपांशु नग्न अवस्था में कमरे के फर्श पर पड़ा था।
विज्ञापन
पूछताछ की तो पत्नी काजल ने कहा कि इनकी तबियत खराब हो गई है। परिजनों ने दीपांशु को तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल मलखान सिंह में भर्ती कराया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि घर में मौजूद पांचों लोगों ने शराब के नशे में पत्नी काजल के साथ मिलकर हत्या कर दी है।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिवार की ओर से थाना देहली गेट में तहरीर दे दी गई है। घटना के बाद से ही काजल का भाई पिंकू और उसके तीन दोस्त फरार हैं।