{"_id":"5b6a06fa4f1c1b54638b6f85","slug":"31533675258-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दरोगाओं पर गिरी कप्तान के मुआयने की गाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दरोगाओं पर गिरी कप्तान के मुआयने की गाज
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
सालाना अर्दली रूम की प्रक्रिया के तहत एसएसपी अजय कुमार साहनी ने सोमवार रात बन्नादेवी थाने का मुआयना किया। यह मुआयना थाने के दो दरोगाओं रविंद्र सिंह व संतोष कुमार सिंह को भारी पड़ गया।
एसएसपी ने दोनों को विवेचनाओं में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। आरोप है कि लंबे समय से विवेचनाओं का यह दोनों निस्तारण नहीं कर रहे थे। समीक्षा के दौरान यह तथ्य उजागर होने पर एसएसपी ने दोनों को लाइन हाजिर करने के साथ-साथ सीओ व इंस्पेक्टर को इस दिशा में बेहतर पर्यवेक्षण न होने पर हिदायत भी दी।
एसएसपी द्वारा सोमवार को करीब 5 घंटे तक बन्नादेवी थाने के अर्दली रूम का मुआयना किया गया। इस दौरान थाने के कामकाज की समीक्षा के दौरान जब विवेचनाओं की बारी आई तो आईटीआई चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह व नगला कलार चौकी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह के नाम आवंटित विवेचनाओं के निस्तारण में काफी देरी सामने आई।
विज्ञापन
इस पर इन दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ में वरिष्ठ अधिकारियों को हिदायत दी कि उनका पर्यवेक्षण इतना शिथिल है, इसलिए कामकाज में दरोगा लापरवाही कर रहे हैं। भविष्य में पर्यवेक्षण सुधारने की हिदायत दी। दोनों को लाइन हाजिर करने की पुष्टि खुद एसएसपी ने की है।