फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Slapped a girl and robbed her of her mobile phone and 4,500 rupees.

Panchkula News: लड़की को थप्पड़ मारकर मोबाइल और साढ़े चार हजार रुपये लूटे

Tue, 25 Aug 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Slapped a girl and robbed her of her mobile phone and 4,500 rupees.
बरवाला-पंचकूला मार्ग पर वारदात, मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लुटेरे फरार; पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। बरवाला-पंचकूला मार्ग पर घर जा रही गुरप्रीत कौर को पीछे से थप्पड़ मारकर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लुटेरे मोबाइल और साढ़े चार हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात बुद्धिराजा पेट्रोल पंप से कुछ दूरी आगे हुई। शिकायत मिलने के बाद बरवाला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
गुरप्रीत कौर के पिता भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ बरवाला-पंचकूला मार्ग पर श्री विश्वकर्मा मंदिर के नजदीक रहते हैं। उनकी बेटी बरवाला बाजार से सब्जी और अन्य सामान लेकर पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात युवकों ने उसे थप्पड़ मारा और हाथ से मोबाइल किट छीनकर फरार हो गए। किट में एप्पल का मोबाइल फोन और साढ़े चार हजार रुपये थे।
विज्ञापन

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed