{"_id":"6a8cac12ee76d68a25092fac","slug":"youth-dies-after-being-bitten-by-a-snake-while-sleeping-at-night-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-160029-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रात को सोते समय सांप के काटने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रात को सोते समय सांप के काटने से युवक की मौत
Tue, 25 Aug 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में विलाप करती अरमान की मां। संवाद
- फोटो : Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। शाहाबाद में सांप के काटने से करीब 18 वर्षीय युवक अरमान निवासी सरसावा, जिला सहारनपुर की मौत हो गई। वह करीब तीन माह पहले परिवार के साथ शाहाबाद आया था और यहां साबुन-सर्फ की फैक्टरी में काम करता था। फिलहाल वह परिवार सहित शाहाबाद की रावी काॅलोनी में रह रहा था।
परिजन की मां ने बताया कि अरमान रविवार रात को सोया हुआ था। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। रात में उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सुबह उठने पर उसकी हालत बिगड़ी हुई मिली, जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शाहाबाद थाना प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।