फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Uproar by the family of a deceased married woman; in-laws accused of murder.

Kurukshetra News: विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष का हंगामा, ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 25 Aug 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 25 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Uproar by the family of a deceased married woman; in-laws accused of murder.
​कुरुक्षेत्र। पिहोवा चौकी में हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचा अतिरिक्त पुलिस बल। संवाद - फोटो : Police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव बारवा में रविवार रात को एक नवविवाहिता का शव ससुराल में फंदे से लटका मिलने का मामला गहरा गया। मायके पक्ष ने ज्योतिसर चौकी पहुंचकर हंगामा किया और चौकी के कुछ शीशे भी तोड़ दिए। इसके बाद कुछ समय के लिए पिहोवा-कुरुक्षेत्र मार्ग जाम कर दिया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष कर विवाहिता को मारकर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने भड़के लोगों को कड़ी मशक्कत कर शांत किया।
28 वर्षीय देवीदासपुरा निवासी शिवानी की शादी 11 नवंबर 2025 को बारवा गांव के हरप्रीत के साथ हुई थी। डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि शिवानी के गले में चुन्नी का पंखे से बंधा हुआ फंदा डाला हुआ मिला। वह बेड पर एक कुर्सी पर बैठी हुई हालात में मिली। इससे परिजनों में हत्या की आशंका पैदा हुई। इसके बाद मायके पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया और सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो मायका पक्ष हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़ गया और ज्योतिसर चौकी पहुंच गया। उन्होंने हंगामा किया और पिहोवा-कुरुक्षेत्र मार्ग पर धरने पर बैठ गए व चौकी में एक से दो शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त बल ने परिजनों को शांत कर सड़क से हटाया। वहीं आरोपी ससुर और पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवीदासपुरा निवासी बरखा राम ने थाना केयूके में शिकायत देते हुए बताया कि करीब तीन माह पहले उनकी बेटी शिवानी के साथ मारपीट करने के बाद आरोपी ससुराल पक्ष के लोग शिवानी को सेक्टर-5 में उनकी बहन के घर छोड़कर चले गए थे। कुछ दिन बाद शिवानी को उसकी ननदें उसे वापस ससुराल ले गई। यहां आने के बाद शिवानी का ससुर उसके चरित्र पर शक करता था और उसके प्रति गलत नजर रखता था। इसे लेकर कई बार पंचायतें हुई। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब पौने नौ बजे शिवानी के ससुर केसर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी ने घर में फंदा लगा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवानी को पहले मार दिया गया और बाद में आत्महत्या दिखाने के लिए पंखे से लटका दिया गया।


-----
दहेज के लिए ननदें व बुआ देती थी ताने : प्रेमो
शिवानी की मौसी प्रेमो ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने रिश्ता करते समय दहेज में कुछ भी मांग नहीं की। इसके बाद भी हमने 10 तोला से ज्यादा सोना व अन्य सामान दिया। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी ननदें व बुआ उसे तंग करने लगी और दहेज-दान कम लाने के लिए ताने देने लगी। साथ ही आरोप लगाया कि शिवानी की ननदें उसे घर में प्रयोग होने वाली वस्तुएं भी माप-तौल कर देती थी।

----
शिवानी के विवाहेतर संबंध के कारण हुई पंचायतें : केहर सिंह
शिवानी के ससुर केहर सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि शिवानी के विवाह से पहले किसी अन्य युवक के साथ संबंध थे, जिससे उन्होंने विवाह के बाद भी संबंध रखे। एक-दो बार इस मामले पर पंचायतें हुई थी। कभी उसमें दहेज व दान की बात नहीं की गई। वह घर में सिर्फ तीन लोग रहते थे। रविवार को शिवानी के पिता बरखा राम उससे मिलने आए थे और सब कुछ ठीक चल रहा था। उन्हाेंने बताया कि घटना के समय वह दोनों ही घर पर नहीं थे। बेटा हरप्रीत अपने काम पर गया हुआ था और वह दुकान पर थे। शाम को जब लौटकर शिवानी को आवाज दी तो वह कुछ भी नहीं बोली। कमरे में पर्दे लगे हुए थे। पर्दे हटाने पर देखा तो शिवानी फंदे से लटकी मिली।


------
तोड़फोड़ नहीं आपस में भीड़े दोनों पक्ष : सुरेंद्र सिद्धू
डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने कहा कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शिवानी के ससुर व पति को हिरासत में लिया जा चुका है। मामले में जांच की जा रही है। वहीं केयूके प्रभारी सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि चौकी में तोड़फोड़ नहीं हुई है। दोनों पक्ष की आपस में कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वह बाहर सड़क पर उतर आए थे।

कुरुक्षेत्र। पिहोवा चौकी में हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचा अतिरिक्त पुलिस बल। संवाद

कुरुक्षेत्र। पिहोवा चौकी में हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचा अतिरिक्त पुलिस बल। संवाद- फोटो : Police

कुरुक्षेत्र। पिहोवा चौकी में हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचा अतिरिक्त पुलिस बल। संवाद

कुरुक्षेत्र। पिहोवा चौकी में हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचा अतिरिक्त पुलिस बल। संवाद- फोटो : Police

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed