{"_id":"6a8caac903e5bd66540d893e","slug":"builder-broke-the-gda-seal-on-the-very-third-day-and-resumed-construction-work-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23047-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बिल्डर ने तीसरे ही दिन तोड़ी जीडीए की सील, दोबारा शुरू किया निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बिल्डर ने तीसरे ही दिन तोड़ी जीडीए की सील, दोबारा शुरू किया निर्माण कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन क्षेत्र में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से लगाई गई सील को बिल्डर ने तीसरे ही दिन तोड़कर दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया। यह जीडीए अवर अभियंता ने यह लगाते हुए थाने में आरोपी बिल्डर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर ही है।
पुलिस के अनुसार, शालीमार गार्डन मेन स्थित एक प्लॉट में बिल्डर ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध रूप से भवन निर्माण कार्य शुरू किया था। 19 अगस्त को जीडीए ने नोटिस की कार्रवाई की और फिर 21 अगस्त को जीडीए अवर अभियंता अखिल मिश्रा ने निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील कर दिया। अवर अभिंयता का आरोप है कि 22 अगस्त को उन्होंने दोबारा मौके का निरीक्षण किया तो पाया कि सील तोड़कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। जांच की तो पता चला कि आरोपी हाजी सलाउद्दीन रात और अवकाश के दिन चोरी-छिपे बिल्डिंग का निर्माण करा रहा था। उन्होंने हाजी सलाउद्दीन ने खिलाफ आदेश का उल्लंघन करने, सरकारी सील तोड़ने समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हाजी सलाउद्दीन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 329 (3) और 329 (4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी से से पूछताछ करके जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।