{"_id":"5b1ed5644f1c1b64068b5bb9","slug":"31528747364-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर वापसी करने वाली युवती के समर्थन में आई ‘जेठानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर वापसी करने वाली युवती के समर्थन में आई ‘जेठानी
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिस युवती ने खुद के साथ धोखे से शादी और दुष्कर्म का आरोप लगाकर अपने पति आदि ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद खुद की हिंदू धर्म में घर वापसी की, उसके समर्थन में युवती की ‘जेठानी’ भी आ गई है। उसने थाना सिविल लाइंस में अपने पति व अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कराने के लिए तहरीर दी है।
सिविल लाइंस के डीएनएस कंपाउंड बैल्डिंग वाली गली निवासी तरन्नुम के अनुसार उसका निकाह 25 जून 2007 को नवेद खां के साथ हुआ था। निकाह में उसके पिता ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए। लेकिन इससे पति नवेद खां व अन्य ससुराली इससे संतुष्ट नहीं हुए और शादी के बाद दहेज में आई-10 कार की मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती। अंत में उसके मायके वालों ने कार दे दी। इसके बाद कुछ दिन तक ठीक रहा, लेकिन फिर उत्पीड़न शुरू हो गया। कुछ दिन पहले ससुरालियों ने दहेज में चार लाख रुपये की मांग की और न देने पर उसे जान से मारने के लिए डीजल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
वह किसी तरह से बची और अपने मायके वालों को सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि तरन्नुम जिस घर में ब्याही है।
उसके देवर पर चार दिन पहले एक युवती ने धोखे से शादी कर लगातार दुष्कर्म करने व उत्पीड़न कर घर से निकालने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दी थी। इसके बाद युवती ने आर्य समाज में हवन यज्ञ कर खुद की घर वापसी भी की थी। तरन्नुम ने इस युवती का भी समर्थन किया है।