फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गरीब कन्या की शादी में आड़े आया दहेज

गरीब कन्या की शादी में आड़े आया दहेज

Fri, 20 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
गरीब कन्या की शादी में आड़े आया दहेज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सासनी गेट कृष्णापुरी मठिया इलाके की एक गरीब मजदूर परिवार की बेटी की शादी के आड़े दहेज आ गया है। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि शादी से एक दिन पहले हल्दी लगी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे परिवार को फरियाद लेकर थाने तक जाना पड़ा। घंटों माथा पच्ची के बाद भी कोई नतीजा न निकला। फिलहाल कुछ लोगों की मध्यस्तथा पर थाने से बाहर दोनों परिवार वार्ता की बात कहकर चले गए और शुक्रवार सुबह तक कोई निर्णय सामने आने की बात कही गई है।

वाकया इस तरह है कि मजदूर उमाशंकर की दो बेटियों में बड़ी की शादी आर्य नगर क्वार्सी निवासी युवक से तय हुई। तय डेढ़ लाख रुपये दहेज में से दो किश्तों में 90 हजार रुपये भी युवक पक्ष को दे दिए गए।
विज्ञापन


शादी 20 अप्रैल यानी शुक्रवार को होनी है। इससे दो दिन पहले युवक पक्ष की 5 लाख की डिमांड ने होश उड़ा दिए। वरना शादी न करने का फरमान सुना दिया। कुल मिलाकर पीड़ित परिवार पूर्व मेयर शकुंतला भारती संग थाने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक पक्ष को बुला लिया गया। कई घंटे माथा पच्ची व पुलिस कार्रवाई की धमकी के बाद युवक का पिता यह कह गया कि वह परिवार में विमर्श करके सुबह तक निर्णय ले लेगा। तब जाकर दोनों परिवार वहां से गए। इंस्पेक्टर क्वार्सी राघवेंद्र सिंह के अनुसार कुछ मध्यस्थों ने थाने से बाहर वार्ता का प्रस्ताव रखा है। वह दोनों जो तय होगा, उसकी सूचना दे देंगे। अगर युवती परिवार कार्रवाई चाहेगा तो की जाएगी।

आखिर किस माननीय ने की दखलंदाजी
इस प्रकरण में एक माननीय की दखलंदाजी की चर्चा जोरों पर हैं। हालांकि प्रकरण से जुड़ा हर व्यक्ति कुछ भी कहने से बच रहा है। कहा गया है कि किसी सत्ताधारी माननीय ने यह कहकर युवक पक्ष का समर्थन किया कि वह इन दोनों में समझौता करा देंगे। इस दखलंदाजी के बाद दोनों पक्षों में थाने से बाहर वार्ता की बात तय हुई है।


किस हाल में बेटी का सामना करेंगे मां-बाप
इस मामले में जब कोई बात न बनती दिखी और दोनों पक्ष थाने से जा रहे थे तो मां-बाप रोते हुए यही कह रहे थे कि अगर सुबह तक भी बात न बनी तो वह बेटी का सामना क्या कहकर करेंगे। बेटी हल्दी लगी हुई घर में बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed