फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   3 deadbodies found on Railway track at different places

रेलवे ट्रैक पर 14 घंटे में मिले तीन युवकों के शव

Wed, 10 Jun 2015 01:45 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Wed, 10 Jun 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर 14 घंटे में मिले तीन युवकों के शव
विज्ञापन

अलीगढ़ (ब्यूरो)। मडराक रेलवे स्टेशन से लेकर मीनाक्षी पुल तक ट्रेन की चपेट में आने से बीते 14 घंटे में तीन युवकों की मौत हो गई। चर्चा है कि इन तीनों में से एक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाई है।

हाथरस जीआरपी के उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि दनाहार (मैनपुरी) के गांव जवांपुर निवासी भूपेंद्र सिंह (23) वर्तमान समय में दिल्ली के शास्त्री नगर में रहता था। दिल्ली की एक कंपनी में काम करता था। मंगलवार सुबह भूपेंद्र का शव मडराक स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। तलाशी के दौरान जेब से ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड और सेलफोन मिला। सेलफोन में मृतक के साले चंद्रभूषण का नंबर था, इस घटना की जानकारी चंद्रभूषण को दे दी। दोपहर बाद वह लोग स्थानीय रेलवे स्टेशन आ गए, जिन्होंने शव की शिनाख्त की। परिजनों का कहना था कि भूपेंद्र कुमार कानपुर के देदापुर ससुराल गया था, जहां से सोमवार को घर लौट रहा था। उधर, गांधीपार्क के मोहल्ला गंभीरपुरा निवासी लालाराम राजमिस्त्री का बेटा कालू उर्फ राजकुमार (18) बेलदारी करता है। लाला राम ने बताया कि कालू सुबह बेलदारी करने के लिए गया था लेकिन दस बजे मोहल्ले के रामकुमार ने सूचना दी कि कालू का शव मीनाक्षी पुल के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। मौके पर जाकर शव की शिनाख्त की, शव दो हिस्सों में कटा था। युवक के ट्रेन के सामने छलांग लगाने की चर्चा थी। उधर, गांधीपार्क निवासी जीतू (18) दिल्ली में नमकीन की फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार देर शाम युवक घर से दिल्ली की कहकर गया था। लेकिन उसका शव पला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed