फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   25 thousand bounty arrested for absconding for 30 years

अलीगढ़ः 30 साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Fri, 08 Apr 2022 08:32 PM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 08 Apr 2022 08:32 PM IST
विज्ञापन
25 thousand bounty arrested for absconding for 30 years
सत्यवीर सिंह - फोटो : Rupesh
करीब 30 साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी सत्यवीर सिंह (70) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह जवां क्षेत्र के गांव कोटा बहादुरपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में सजायाफ्ता था और अपील बेल पर रिहा होने के बाद से फरार चल रहा था। 2016 में हाईकोर्ट ने इसकी सजा को बहाल कर दिया था। तभी से पुलिस इसे खोज रही थी।
विज्ञापन



सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार, जवां क्षेत्र के गांव कोटा बहादुरपुर में वर्ष 1985 में ग्राम समाज की भूमि से जुड़े विवाद में हुए हमले में रवेंद्र सिंह व विजेंद्र सिंह जख्मी हुए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस दोहरे हत्याकांड में गांव के ही दो सगे भाइयों गंगा सिंह, जगपाल सिंह के अलावा रामवीर व सत्यवीर जेल भेजे गए।
विज्ञापन




इन चारों को वर्ष 1988 में सत्र न्यायालय से उम्रकैद की सजा सुनाई गई और चारों जेल भेज दिए गए। 1992 में सत्यवीर सिंह सहित चारों आरोपी हाईकोर्ट से अपील बेल पर रिहा हो गए। फिर सत्यवीर सिंह कभी गांव में दिखाई नहीं दिया। वर्ष 2016 में हाईकोर्ट ने वादी पक्ष की अपील पर सत्र न्यायालय की चारों की उम्रकैद की सजा को बहाल कर दिया। उसके बाद से गंगा व रामवीर जेल में हैं, जबकि सत्यवीर का कहीं कोई सुराग नहीं लगा, जबकि जगपाल सिंह की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





सजा बहाली के बाद न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट आदि के आधार पर 2018 में एसएसपी स्तर से सत्यवीर पर इनाम घोषित किया गया। तभी से पुलिस उसे तलाश रही थी। पुराने अपराधियों की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सीओ की अगुवाई में सर्विलांस व थाना पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी स्तर से उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने सजायाफ्ता को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed