फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हास्पिटल संचालक को 1.60 लाख की चपत

हास्पिटल संचालक को 1.60 लाख की चपत

Fri, 25 Jan 2019 02:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
हास्पिटल संचालक को 1.60 लाख की चपत
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

महानगर के जीटी रोड स्थित एक गाड़ी शोरूम के तत्कालीन कर्मचारी ने क्वार्सी क्षेत्र के वरुण ट्रामा सेंटर के एक एंबुलेंस संचालक को 1.60 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोप है कि कर्मचारी ने नई एंबुलेंस खरीदने के लिए फाइल तैयार करने और गाड़ी की एडवांस रकम के नाम पर रकम ली थी। एंबुलेंस संचालक के मुताबिक उन्होंने एक एंबुलेंस खरीदने को गाड़ी शोरूम से संपर्क किया था।


तीन अक्टूबर को गाड़ी की बुकिंग कराई थी। वहां तैनात एक कर्मचारी ने फाइल तैयार करने की बात कहते हुए एक लाख रुपये बतौर एडवांस लिए थे। इसके बाद 29 दिसंबर को 60 हजार रुपये और ले गए। इसके बाद भी एंबुलेंस नहीं मिलने पर शोरूम के संचालक से शिकायत की तो उन्होंने बताया कि उक्त कर्मचारी को काफी समय पहले ही यहां से निकाल दिया गया है। एंबुलेंस संचालक नरेश कुमार शर्मा के मुताबिक कर्मचारी का पता लगा उससे रकम वापस मांगी तो उसने पैसा देने से इंकार कर दिया। इस मामले में थाना क्वार्सी पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार मामले की जांच कराई जाएगी। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed