{"_id":"5c2bd4d7bdec2256d87888ad","slug":"21546376407-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शातिर बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो शातिर बदमाश दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अपराधियों की धरपकड़ को जनपद पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान की कड़ी में मंगलवार को महानगर के खैर बाईपास से बन्नादेवी पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को अवैध हथियारों सहित पकड़ा।
वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए दोनों अपराधियों के पास दो तमंचे बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
एएसपी-सीओ द्वितीय नीरज कुमार जादौन के अनुसार बन्नादेवी थाना पुलिस खैर बाईपास पर एक लॉज के सामने वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान वहां आशीष अवस्थी निवासी रहमतपुर, क्वार्सी और हिमांशु शर्मा धरिधरपुर, थाना गांधीपार्क एक बाइक पर सवार हो आए। पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से दो तमंचे बरामद हुए।
विज्ञापन
साथ ही इनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन कार भी बरामद की हैं। दोनों से पूछताछ में पता चला कि उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
अपराधियों को पकड़ने वाली टीम में थाना बन्नादेवी के प्रभारी निरीक्षक जावेद खां, एसआई संतोष कुमार, एसआई राहुल कादयान और कमलेश कुमार शामिल रहे।