फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जहरखुरानी का शिकार हुए फौजी ने बस स्टैंड पर काटा हंगामा

जहरखुरानी का शिकार हुए फौजी ने बस स्टैंड पर काटा हंगामा

Mon, 10 Dec 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
जहरखुरानी का शिकार हुए फौजी ने बस स्टैंड पर काटा हंगामा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

गांधी पार्क बस अड्डे पर रविवार को बीएसएफ जवान की वर्दी पहने व्यक्ति ने जमकर हंगामा काटा। गांधी पार्क बस स्टैंड के शिफ्ट इंचार्ज ने उससे बात करनी चाही तो वह नशे की हालत में प्रतीत हो रहा है। शिफ्ट इंचार्ज ने किसी तरह एंबुलेंस को फोन किया और व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया। संभावना जताई जा रही है कि वह जहरखुरानी का शिकार हुआ है। यहां वह अर्द्धबेहोशी की हालत में था।

रविवार की सुबह गांधी पार्क बस अड्डे के गेट के पर एक रिक्शा चालक बीएसएफ की वर्दी पहने एक व्यक्ति को उतार गया। व्यक्ति ने यहां हंगामा किया तो कुछ पुलिस कर्मी उसे नशे की हालत में ही गांधी पार्क बस स्टैंड की पूछताछ के सामने पड़ी बेंच पर डाल दिया और चले गए। यहां कुछ देर पड़े रहने के बाद अर्द्ध बेहोशी की हालत में उसने हंगामा काटना शुरू कर दिया। बस स्टैंड पर शिफ्ट इंचार्ज लक्ष्मीकांत पंडित ने उसकी तलाशी ली तो उससे पर्स, मोबाइल आदि कुछ ऐसा नहीं मिला कि उसके बारे में जानकारी हो पाती। बकौल शिफ्ट इंचार्ज पर केवल जम्मू कश्मीर से आने की बात कह रहा था। उन्होंने अपने साथियों के साथ किसी तरह उसे संभाला और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed