फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शादी समारोह में झगड़े की सूचना पर दौड़ी पुलिस

शादी समारोह में झगड़े की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Wed, 05 Dec 2018 02:51 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में झगड़े की सूचना पर दौड़ी पुलिस
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर की सीमा से लगे मडराक थाना क्षेत्र के नगला मंदिर में सोमवार रात को एक शादी समारोह में झगड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। हालांकि मामला आपसी विवाद का निकला। पुलिस को इसमें कोई तहरीर भी नहीं दी गई। नगला मंदिर स्थित एक घर में शादी समारोह चल रहा था।



लड़की पक्ष के यहां बारात आई थी। बारात के जनमासे के पास पहुंचते ही कुछ घराती भी बारात में घुसकर नाचने लगे। इसी बीच घरात और बारात पक्ष के युवाओं में विवाद हो गया। उस वक्त बुजुर्गों ने बीच-बचाव कर मामले को संभाल लिया। मगर, दावत के दौरान एक बार फिर से दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद मारपीट तक आ पहुंचा। इस बात की सूचना किसी ने थाना पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही विवाद शांत हो गया। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। थाना पुलिस के अनुसार किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed