फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जंगलगढ़ी के युवक की हत्या, गाजियाबाद में मिला शव

जंगलगढ़ी के युवक की हत्या, गाजियाबाद में मिला शव

Mon, 24 Sep 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
जंगलगढ़ी के युवक की हत्या, गाजियाबाद में मिला शव
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के जंगलगढ़ी इलाके के शानू (25) की घर से बुला ले जाकर गाजियाबाद में हत्या कर दी गई। उसका शव गाजियाबाद के एक अस्पताल में मिला। परिजनों ने मोहल्ले के युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, गाजियाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर आनाकानी की है। अब सोमवार को मृतक के परिजन एसएसपी के दफ्तर पर धरना देकर इंसाफ की गुहार लगाएंगे।

महानगर के जंगलगढ़ी निवासी असलम के पांच बेटियों में एक बेटा शानू था। पिता असलम के बीमार होने के चलते शानू ही रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। शानू की मां फरजाना ने बताया कि 17 सितंबर की सुबह छह बजे मोहल्ले के एक युवक ने हड्डी गोदाम पर गाड़ी से सामान उतारने को कहकर शानू को अपने साथ ले गया। काफी देर होने के बाद जब शानू नहीं आया, तो उसकी खोजबीन शुरू हो गई, लेकिन वह नहीं मिला। रात करीब आरोपी युवक के रिश्तेदारों ने फोन करके बताया कि गाजियाबाद में शानू की मौत हो गई है। रात करीब एक बजे शानू के रिश्तेदार गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


18 सितंबर की सुबह 11.30 बजे गाजियाबाद की नंदग्राम चौकी पर परिजन पहुंच गए। शानू के बारे में परिजनों ने पूछा तो बताया कि उसका शव नरेंद्र मोहन हास्पिटल गाजियाबाद में है। पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शानू का शव अपने साथ अलीगढ़ ले आए और रात करीब 11 बजे शाहजमाल स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। 22 सितंबर को मृतक के रिश्तेदार गाजियाबाद पहुंच गए। हत्या का मुकदमा दर्ज करने को लेकर उन्होंने थाना में तहरीर दी, लेकिन तहरीर लेने से पुलिस कर्मियों ने मना कर दिया। साथ ही कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट 8 दिन के बाद मिलेगी। मां फरजाना ने मोहल्ले के युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जवान बेटे की हत्या के बाद मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने गाजियाबाद पुलिस की हत्या में संलिप्त होने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed