फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कासगंज के युवक ने ट्रेन के सामने खड़े होकर जान दी

कासगंज के युवक ने ट्रेन के सामने खड़े होकर जान दी

Wed, 08 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
कासगंज के युवक ने ट्रेन के सामने खड़े होकर जान दी
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के तीन तलाब के पास ट्रेन के सामने खडे़ होकर एक कासगंज के युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक अपनी बहन के घर भुढ़ांसी से नोएडा ड्यूटी पर जा रहा था। परिजनों ने जीआरपी थाने पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की है।

कासगंज (ढोलना) गांव इनायती निवासी उदयवीर ने बताया कि उसका छोटा भाई किशन (23 वर्षीय) नोएडा स्थित एक कंपनी में काम करता था। सोमवार को वह बहन गुड्डी से मिलने गांव भुढ़ांसी गया था। वह सोमवार की शाम को नोएडा लौटने की कह रहा था, लेकिन बहन के परिजनों ने मंगलवार को जाने की बात कही।
विज्ञापन


मंगलवार को पता नहीं क्या बात हुई किशन स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास तीन तलाब के सामने पहुंचा और उसने साइड से अपना बैग रखा और ट्रेन के आते ही वह रेलवे ट्रैक पर खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले ही पल उसकी मौत हो गई। इस बीच मडूंवाडीह एक्सप्रेस के चालक दल ने इस हादसे के जानकारी सहायक स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे।


जीआरपी ने शव कब्जे में करते हुए उनकी तलाशी ली। जेब में मिले मोबाइल के आधार पर उदयवीर और गुड्डी से संपर्क हुआ, जिन्होंने थाने आकर शव को पहचाना। जीआरपी के एसएसआई अब्दुल कादिर ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed