{"_id":"5b0b17294f1c1bae6e8b4e26","slug":"21527453481-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज के पानी के गिलास में थूकने पर चपरासी निलंबित-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जज के पानी के गिलास में थूकने पर चपरासी निलंबित-Cordination
Updated Mon, 28 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
दीवानी न्यायालय में एक न्यायिक अधिकारी के पानी भरे गिलास में थूकने वाले चपरासी को शनिवार को निलंबित कर दिया गया। जिला जज ने उसे नजारत से संबद्ध कर मामले की जांच शुरू करवा दी है। संबंधित न्यायिक अधिकारी ने इस घटना के वीडियो की सीडी वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों को सौंप दी है।
न्यायिक अधिकारी को अपने चपरासी की हरकतों पर कई दिनों से शक हो रहा था, पर पुष्टि नहीं हो पा रही थी। चपरासी की हरकतों पर नजर रखने के लिए उन्होंने अपने चैंबर में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया।
शुक्रवार को न्यायिक अधिकारी ने डायस पर अपने चपरासी से पानी मंगवाया। चपरासी ने उनके थर्मस से पानी निकालकर गिलास में भर दिया। जब गिलास पानी से भर गया, तब चपरासी ने उसमें थूक दिया।
विज्ञापन
पानी देखकर अधिकारी को शक हो गया। लिहाजा, उन्होंने पानी पीने से पहले वीडियो रिकार्डिंग देखा। इसके बाद उनका शक हकीकत में बदल गया। इस कारनामे की वीडियो सीडी बनाकर न्यायिक अधिकारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी है। जिला जज पीके सिंह ने चपरासी को फौरन निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ जांच शुरू हो गई है।