{"_id":"5a5fa83a4f1c1b7c268b4f0f","slug":"21516218426-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ ने 150 वाहनों के काटे ई-चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एआरटीओ ने 150 वाहनों के काटे ई-चालान
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को दोपहिया वाहन पर हेलमेट एवं चौपहिया में सीट बेल्ट के बिना गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 150 वाहनों का चालान काट उनसे दो लाख रुपये का राजस्व भी वसूला।
दोपहिया वाहन पर बगैर हेलमेट एवं कार में सीट बेल्ट के बिना चलने वालों के खिलाफ प्रत्येक बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया जाता है। एआरटीओ (पी/ई) अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को शहर के अलग-अलग स्थानों पर वाहन चालकों के ई-चालान काटे गए।
इस दौरान करीब 150 वाहन चालकों के ई-चालान काटकर उनसे दो लाख रुपये के करीब राजस्व वसूला है। इसके साथ ही जवां एवं हरदुआगंज में दो ओवरलोड ट्रकों का भी चालान काट उनके चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त किया है।
विज्ञापन
बताया कि शासन के निर्देश पर प्रत्येक बुधवार को विभाग का अलग से चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इसमें खासकर हेलमेट एवं बगैर सीट बेल्ट के चलने वाले वाहन चालक निशाने पर रहते हैं।
अभियान में एआरटीओ (पी/ई) अमिताभ चतुर्वेदी के अलावा एआरटीओ पी राजेश राजपूत, पीटीओ राजेश मोहन समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।