{"_id":"5ccb5611bdec2207594afea8","slug":"201556829713-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया गैर समुदाय का युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रा को बहला-फुसलाकर ले गया गैर समुदाय का युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के गांधीपार्क इलाके के एक कॉलेज की छात्रा ने गैर समुदाय के युवक प्रेम विवाह कर लिया है और हाईकोर्ट ने उनके पक्ष में निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसे लेकर गुरुवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता सामने आ गए और उन्होंने युवक-युवती को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार अदालत के समक्ष दोनों को पेश करेगी।
थाना हरदुआगंज क्षेत्र की छात्रा बीए द्वितीय में पढ़ती है। वह आठ अप्रैल को अपने घर से कालेज के लिए निकली। पेपर देने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने कई जगह उसे तलाश किया। थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार को पीड़ित पिता को किसी ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी भुजपुरा क्षेत्र में किसी गैर समुदाय के युवक के साथ रह रही है। मौके पर पिता हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। थाना गांधी पार्क पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके से युवक और छात्रा दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस ने छात्रा को महिला थाने भेज दिया है। वहीं युवक से पूछताछ जारी है। पिता का आरोप है कि गैर समुदाय का युवक उनकी बेटी को प्यार के जाल में फंसाकर बहला-फुसलाकर ले गया। पीड़ित पिता ने थाना गांधी पार्क में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजू बजाज, युवा अध्यक्ष अमर कुमार, महामंत्री शिवकुमार, उपाध्यक्ष तरुण उपाध्याय, उपाध्यक्ष नरेंद्र बजरंगी, जिला मंत्री सनी कुमार, आदित्य गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।