{"_id":"5c2929cebdec2256b86d7244","slug":"201546201550-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमालपुर में गैस रिफ िलिंग के दौरान दुकान में लगी आग, भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमालपुर में गैस रिफ िलिंग के दौरान दुकान में लगी आग, भगदड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के जमालपुर पानी की टकी के पास स्थित एक गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान में बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस रिफिलिंग करते वक्त तेज धमाके के साथ आग लग गई। इसमें दो छोटे सिलिंडर फट गए। धमाके के साथ लगी आग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
आस-पास के दुकानदार अपनी दुकानों को छोड़कर भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची दमकल और पुुलिस ने आग पर काबू पाया। हादसे के दौरान गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि धमाके से दुकान की दीवारें दरक गईं।
थाना सिविल लाइंस के हमदर्द नगर डी का रहने वाले चांद की जमालपुर पानी टंकी के पास गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान है। गैस चूल्हा की आड़ में चांद बड़े सिलिंडरों से अवैध तरीके से छोटे सिलिंडरों में गैस रिफिलिंग का कारोबार भी करता है।
विज्ञापन
रविवार शाम को भी वह एक बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस भर रहा था। इसी दौरान उसमें रिसाव हो गया। रिसाव के कारण गैस ने आग पकड़ ली और तेज धमाका हो गया। इससे दुकान में रखे दो छोटे सिलिंडर फट गए। देखते ही देखते दुकान में रखे सामन ने आग पकड़ ली।
इधर, धमाके आवाज सुन आस-पास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वह दुकानों को छोड़कर भाग खड़े हुए। वहीं, बाजार में मौजूद खरीदार भी इधर-उधर भागने लगे। आग की सूचना पर पुलिस दमकल गाड़ियों के साथ पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग के बुझने के बाद आस-पास के दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
जान को ताक पर रख खूब हो रहा है रिफिलिंग का अवैध कारोबार
घरेलू गैस की रिफिलिंग का अवैध कारोबार गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले खूब कर रहे हैं। शहर से लेकर देहात तक इनके पैर पसरे हुए हैं।
प्रशासन इन दुकानों के प्रति कभी भी सजगता नहीं दिखता है। दुकानदार थोड़े से पैसों के लालच में आपने साथ-साथ आस-पास रहने वाले लोगों की जान को भी ताक पर रखे हुए हैं।