फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   वाहन पर भाजपा का झंडा लगाकर एएमयू में बुरे फंसे

वाहन पर भाजपा का झंडा लगाकर एएमयू में बुरे फंसे

Tue, 09 Oct 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
वाहन पर भाजपा का झंडा लगाकर एएमयू में बुरे फंसे
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


वाहन पर भाजपा का झंडा लगाकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैंपस से बाहर निकल रहे एक चालक को छात्रों ने घेरकर हड़काया और आइंदा कैंपस में नहीं आने की हिदायत दी। छात्र नेताओं ने बाब-ए-सैयद पर खड़े सुरक्षाकर्मियों को भी हड़काया और पूछा कि कैसे भाजपा का झंडा लगे वाहन को अंदर जाने दिया।

एएमयू कैंपस में भाजपा का झंडा लगे बोलेरो देखकर छात्र चौकन्ना हो गये और उसके पीछे अपनी बाइक दौड़ा दी। आखिरकार बाब-ए-सैयद के पास ओवरटेक कर वाहन के आगे बाइक लगाकर रोक लिया।
विज्ञापन


देखते-देखते गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी पहुंच गए। छात्रों ने ड्राइवर को हड़काया और गाड़ी बंद करा दी। छात्र वाहन ड्राइव कर रहे व्यक्ति से कैंपस में आने का कारण पूछने लगे। बीच बचाव कर रहे सुरक्षाकर्मियों एवं अधिकारियों को भी छात्रों ने हड़काया और कहा कि गेट पर खड़ा होकर क्या चेक कर रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे भाजपा के झंडे लगे वाहन को अंदर जाने दिया। आप लोग यहां खड़ा होकर क्या चेक कर रहे हो। ऐसे ही लापरवाही करते रहे तो किसी दिन बवाल कराओगे। मीडियाकर्मियों के पहुंचने ही छात्रों ने चेतावनी देकर वाहन चालक को जाने दिया। छात्रों के हटते ही ड्राइवर तेजी से वाहन लेकर निकल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed