फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   चोरी की योजना बनाते चार लोग दबोचे

चोरी की योजना बनाते चार लोग दबोचे

Fri, 30 Mar 2018 02:15 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
चोरी की योजना बनाते चार लोग दबोचे
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जीआरपी ने जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात से चोरी की योजना बनाते चार लोगों को चाकू सहित दबोच लिया। दबोचे गए लोगों के पास से एक लैपटॉप और 9 सेलफोन बरामद किए हैं। पूछताछ में उन्होंने पूर्व में हुई दो घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है।

इंस्पेक्टर जीआरपी यशपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म संख्या सात पर मौजूद कुछ लोग वारदात की फिराक में हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए वह एसएसआई अब्दुल कादिर और फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने कबीर नगर थाना यमुनापार दिल्ली निवासी मोहम्मद नौशाद, ढ़ाकपुरवा कानपुर नगर निवसी सुमित गौतम, बैंक कॉलोनी यमुनापार दिल्ली निवासी आकाश शर्मा एवं कोतवाली नगर बागपत निवासी कामिल को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों ने बताया कि 13 जनवरी को उन्होंने प्रयागराज एक्सप्रेस में सवार मन मोहन अग्रवाल निवासी इलाहाबाद के हाथ से सोने की अंगूठी चुराई थी।


इसके बाद उन्होंने फरक्का एक्सप्रेस में सवार शालू शर्मा निवासी कुशीनगर का मोबाइल और पांच हजार रुपये चोरी किए थे। उनकी निशानदेही पर एक लैपटाप एवं नौ सेल फोन भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed