फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   छेड़खानी के विरोध में दबंगों ने मारपीट-फायरिंग, कई जख्मी

छेड़खानी के विरोध में दबंगों ने मारपीट-फायरिंग, कई जख्मी

Wed, 07 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी के विरोध में दबंगों ने मारपीट-फायरिंग, कई जख्मी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना मडराक क्षेत्र के गांव शाहपुर में कुछ दबंगों ने कुछ लोगों पर जमकर कहर बरपाया। इन दबंगों ने एक घर में घुसक र मा-बेटी को होली खेलने की आड़ में छेड़ा और विरोध पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सरेराह जमकर फायरिंग की। इन्हीं दबंगों ने धुलेंड़ी के दिन भी एक अन्य परिवार के लोगों से जमकर मारपीट की। दबंगों की इस हरकत से पूरे गांव में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना मिलने पर एसओ मडराक मौके पर पहुंच गए और इन चारों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सुरेंद्र सिंह ग्राम प्रधान व यशपाल सिंह राशन डीलर है।
विज्ञापन


मडराक क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी युवती तीन मार्च की सुबह अपने घर पर खाना बना रही थी तो आरोप है कि अचानक राशन डीलर यशपाल सिंह, ग्राम प्रधान सुरेंद्र प्रताप सिंह, विशाल, राहुल, विकास होली खेलने के बहाने घर में घुस गए और होली खेलने की आड़ में उसे बदनीयती से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर जब उसकी मां वहां आई तो आरोपियों ने दोनों को जमकर मारापीटा और घायल कर दिया। दोनों के शोर मचाने पर जब अन्य लोग आए तो इन लोगों ने बीच रास्ते में जमकर फायरिंग की।

पुलिस ने घायल मां-बेटी को उपचार के लिए जिला मलखान सिंह चिकित्सालय भेज दिया। इससे एक दिन पहले भी दो मार्च को ये लोग जोगेंद्र पुत्र ओमप्रकाश के घर में भी लाठी-डंडे लेकर घुस आए और वहां भी परिवार की महिला-पुरुषों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

महिलाओं को जमीन पर गिराकर उन पर जूते बरसाए। मारपीट में जोगिंदर की आंख पर चोट आई है। पुलिस ने ग्राम प्रधान, राशन डीलर सहित चार लोगों को इन दोनों मामलों में गिरफ्तार किया है और जेल भेज दिया गया है।


ईंट मारकर फोड़ा सिर
थाना टप्पल क्षेत्र के गांव बूढ़ा का निवासी राजन पुत्र गिरधारी लाल सोमवार की रात्रि 9 बजे अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी आरोप है कि गांव के दो युवकों विनीत, मोंटू दोनों ने ईंट उठाकर उसके सिर में मार दी। इससे राजन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed