{"_id":"5a2462244f1c1b0d698bfc2c","slug":"201512333860-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार का इनामी अंतर राज्यीय लुटेरा किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 हजार का इनामी अंतर राज्यीय लुटेरा किया गिरफ्तार
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 हजार का इनामी अंतर राज्यीय लुटेरा किया गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्वार्सी पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से 10 हजार रुपये के इनामी अंतराज्यीय लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा तथा 12 सौ रुपये के करीब की नकदी बरामद की है। पकड़े गए शातिर बदमाश पर महानगर के कई थानों के साथ अन्य जनपदों के भी लूट के मुकदमे दर्ज हैं।
थाना क्वार्सी गत कुछ समय पहले क्वार्सी बाईपास पर गैस एजेंसी मैनेजर के साथ र्हुई लाखों रुपये की लूट के आरोपी कासगंज के थाना ढोलना के गांव हरसैना निवासी दानवीर उर्फ दनिया बघेल पुत्र रामदास बघेल ने सर्विलांस टीम प्रभारी अभय कुमार शर्मा की मदद से क्वार्सी थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने अपने साथियों के साथ एटा बाईपास रोड से गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी में इसके कब्जे से एक तमंचा व 1250 रुपये की नकदी बरामद हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के काफी प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
शातिर की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने उसके ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। रविवार को सर्विलांस के साथ मुखबिर ने सूचना दी।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की तो वह हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उसने क्वार्सी, अतरौली व टप्पल में लूट की कई वारदातों को स्वीकार किया है। इसके अलावा उसके खिलाफ कासगंज, नोएडा, गाजियाबाद व दिल्ली में भी लूट के कई मामले दर्ज हैं।