{"_id":"5c8960e6bdec22142e749c06","slug":"191552507110-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू : शोध छात्र को थप्पड़ मारने में मुकदमा -Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएमयू : शोध छात्र को थप्पड़ मारने में मुकदमा -Cordination
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी पर आयोजित संगोष्ठी के दौरान मंगलवार को एक शोध छात्रा को थप्पड़ मारने की घटना में पुलिस ने आरोपी साथी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इससे पहले पीड़ित छात्रा बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची, जहां प्रभारी एसएसपी/एसपी देहात मणीलाल पाटीदार से मुलाकात कर पूरा वाकया बताया। उनके निर्देश पर थाना सिविल लाइंस में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी व छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इधर, पीड़ित छात्रा का आरोप है कि उसे लगातार आरोपी पक्ष की ओर से धमकियां मिल रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि अगर कार्रवाई से पीछे नहीं हटी तो परिणाम गंभीर होंगे। एएमयू के हिंदी विभाग द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। मंगलवार को संगोष्ठी के दौरान ही विभाग की शोध छात्रा व साथी छात्र मोहसिन खान में विवाद हो गया। मूलत: दिल्ली निवासी छात्रा का आरोप है कि मोहसिन जान बूझकर उनसे टकरा गया। विरोध करने पर गाली-गलौज की।
जब उसने घबराकर विभाग के चेयरमैन प्रो. अब्दुल अलीम को आवाज दी तो मोहसिन ने उसे जोर से थप्पड़ मारा। जब चेयरमैन ने ‘सॉरी’ कहने के लिए कहा तो मोहसिन ने मना कर दिया। हालांकि मंगलवार रात को ही एएमयू इंतजामिया ने आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
साथियों ने कहा, नारी समाज पर हमला
पीड़ित छात्रा व उसके साथियों ने एसएसपी दफ्तर के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि यह हमला हिंदू या मुस्लिम से जुड़ा नहीं, बल्कि नारी समाज पर हमला है। इस मामले में वह उच्च स्तर पर भी जाएंगे। अगर उनके साथ कुछ भी होता है तो इसके लिए मोहसिन व उसके समर्थक पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। इस दौरान छात्र व उसके साथी बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह से भी मिले। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उन्हें एएमयू के ही छात्र नेता व उनके पौत्र ठा. अजय सिंह व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ. निशित के जरिये प्रकरण की जानकारी हो गई है। उन्होंने इस मामले से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को अवगत कराया है। उम्मीद है कि उनके स्तर से कोई ठोस कदम उठाया जाएगा।
-एएमयू छात्र संघ की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। छात्र संघ में दो महिला कैबिनेट हैं। किसी ने साथ नहीं दिया। वीमेंस कॉलेज की छात्र नेता भी पीड़ित का साथ दे सकती थीं। एएमयू के छात्र नेता छात्र- छात्राओं का धर्म देख कर उनके मुद्दों में शामिल होते हैं। इंतजामिया आरोपी छात्र को तुरंत निष्कासित करे।
-डॉ. निशित, जिला प्रवक्ता भाजपा
- एएमयू इंतजामिया व जिला प्रशासन से मांग है कि आरोपी छात्र को सजा दी जाए। यह गंभीर विषय है कि सिर्फ एक ही धर्म को बार-बार निशाना बनाकर उन पर हमला किया जा रहा है। उनका उत्पीड़न हो रहा है। जल्द ही इस मामले में ठोस कदम उठाया जाएगा।
-मुकेश सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष