{"_id":"5c881c28bdec2256d21299b4","slug":"191552423976-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन पहले गायब हुई बच्ची का शव नगला आशिक अली की पोखर में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन पहले गायब हुई बच्ची का शव नगला आशिक अली की पोखर में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर कोतवाली क्षेत्र के नगला आशिक अली में रविवार को शादी समारोह से गायब हुई तीन वर्षीय बच्ची का शव मंगलवार सुबह क्षेत्र की एक पोखर में उतराता मिला। इस सूचना पर आक्रोशित परिजनों ने मौके पर खूब हंगामा काटा।
पुलिस के सामने परिजनों ने रिश्तेदारों पर बेटी को अगवा कर उसकी हत्या कर शव पोखर में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किसी तरह शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत डूबने से होना आया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसे परिजन आगरा ले गए।
आगरा के जगदीशपुरा के किशोरपुरा की गली नंबर-15 के अनुसूचित राजकुमार रविवार को अपनी पत्नी पिंकी सहित बड़ी बेटी रिया (3) और डुग्गू (1) के साथ साली पूनम निवासी नगला आशिक अली के यहां शादी समारोह में आए थे। रविवार शाम छह बजे रिया अचानक गायब हो गई।
विज्ञापन
तलाश के बाद परिजनों ने सोमवार को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। मगर रिया का पता नहीं लगा। मंगलवार सुबह पास की पोखर में भैंसों को नहलाने गए एक व्यक्ति ने बच्ची के शव उतराता देख शोर मचाया। इस खबर पर परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त की। बच्ची के शव को देख परिजन भड़क उठे।
उन्होंने हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व सीओ प्रथम विशाल पांडेय ने स्थिति को काबू में कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रिया के पिता ने पत्नी पक्ष के रिश्तेदारों पर रंजिशन बेटी की हत्या का आरोप लगाया।
उन्होंने बताया कि बच्ची की तलाश के दौरान एक दुकानदार ने बताया था कि दो लोगों को बेटी को अपने साथ ले जाते हुए देखा था। साथ ही उन्होंने शराब भी खरीदी थी।
-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान या अन्य बात नहीं आई है। मौत पानी में डूबने से होना बताया है। मौत करीब डेढ़ से दो दिन पहले हुई है। जिस समय बच्ची गायब हुई है, उसी समय अंतराल पर बच्ची के डूबने की बात आई है। इसलिए वजह साफ है। फिर भी परिवार के आरोपों की गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
-विशाल पांडेय सीओ प्रथम