फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एक साथ आए चाचा-भतीजी के शव, मचा कोहराम

एक साथ आए चाचा-भतीजी के शव, मचा कोहराम

Thu, 28 Jun 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
एक साथ आए चाचा-भतीजी के शव, मचा कोहराम
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के दुबे पड़ाव सराय दीनदयाल माली वाली गली से गंगा स्नान को गए परिवार में से चाचा-भतीजी की मौत की खबर से पूरा इलाका शोक में डूब गया। जब दोपहर बाद दोनों के शवों को यहां लाया गया तो परिवार में कोहराम मचा रहा। बाद में परिजनों ने शवों का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया।

गैस हॉकर के रूप में काम करने वाले धूपेंद्र कुमार पुत्र किशन सिंह मूल रूप से चंडौस के गांव एलमपुरा के रहने वाले थे। उनके गांव में धार्मिक आयोजन हुआ था, जिसकी वजह से भंडारे के बाद पूरा परिवार गंगास्नान को नरौरा गया था। यह लोग सुबह करीब 4 बजे यहां से मिनी बस से रवाना हुए और 6 बजे वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


इस दौरान आगरा के गैलाना में रहने वाले गैस हॉकर भाई बच्चू सिंह का परिवार भी आयोजन में शामिल होने आया था। दोपहर करीब 10 बजे यहां जब धूपेंद्र व उसकी भतीजी कुमकुम पुत्री बच्चू सिंह की डूबने से मौत की खबर यहां आई तो परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर बाद दोनों शव पहुंचने पर सबसे ज्यादा बुरा हाल महिलाओं का था। इलाके के लोग उन्हें संभाल नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इलाके के लोगों के अनुसार धूपेंद्र अपने पीछे पत्नी ममता के अलावा तीन बच्चे मीनाक्षी, अंश व राघव छोड़ गया है, जबकि बच्चू सिंह के चार बच्चों में कुमकुम तीसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed