{"_id":"5b2964f94f1c1b264d8b7609","slug":"191529439481-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की रिवाल्वर 55 सौ में बेची, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की रिवाल्वर 55 सौ में बेची, दो गिरफ्तार
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज , अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के गांधीपार्क इलाके से मोबाइल टॉवर पर काम करने वाले सेवानिवृत्त फौजी ठेकेदार के घर से चोरी गई रिवाल्वर पुलिस ने बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसे चोरी करने का मुख्य आरोपी पहले ही बाइक चोरी में जेल जा चुका है, जबकि एक अभी फरार है। खास बात है कि लाइसेंसी रिवाल्वर मात्र 55 सौ रुपये में ही बेची गई थी। फिलहाल पुलिस फरार साथी की तलाश चल रही है।
एसएसपी अजय कुमार साहनी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि सेवानिवृत्त फौजी कन्हैया लाल शर्मा निवासी नौरंगाबाद मोबाइल टावर पर ठेकेदारी करते हैं। 19 मई की रात वह टॉवर पर थे और उनकी पत्नी घर पर ही सो रही थी। तभी चोर घर से उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर मय कारतूस व 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
इस संबंध में मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस जांच में मोहित ठाकुर निवासी सासनी गेट का नाम सामने आया। हालांकि पिछले दिनों मोहित इगलास से बाइक चोरी में जेल चला गया। मगर सासनी गेट पुलिस को पता चला कि यह रिवाल्वर निक्की के माध्यम से देव कुमार वर्मा को 5500 सौ रुपये में बेची गई है।
विज्ञापन
इसी सूचना पर इंस्पेक्टर सासनी गेट अरुणा राय ने टीम के साथ दबिश देकर निक्की राजपूत निवासी पला साहिबाबाद व देव कुमार वर्मा को दबोच लिया। पूछताछ में देव कुमार ने स्वीकारा कि यह रिवाल्वर निक्की व मोहित ने 5500 रुपये में उसे बेची थी। निक्की ने स्वीकारा कि मोहित, भोला निवासी पला चौक व वह खुद आपस में दोस्त हैं।
मोहित का फौजी के घर आना जाना था। वह पहले भी फौजी के घर चोरी कर चुका है। उसी ने यह घटना के दिन चोरी की थी और वहां से नकद मिले रुपये हमने आपस में बांट लिए थे। अब पुलिस भोला की तलाश में जुटी है। इस मौके पर एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव मौजूद रहे।
चोरी के मोबाइल सहित दो दबोचे
देहली गेट पुलिस ने शादाव निवासी शीशे वाली मसजिद ऊपरकोट, आरिफ उर्फ अली निवासी उस्ताद साहब गली शाहजमाल को चोरी के मोबाइल व नशीले पदार्थ के साथ दबोचा है। इनके विषय में पुलिस को लंबे समय से यह सूचनाएं मिल रही थीं।
रेप का आरोपी फैक्ट्री स्वामी भेजा जेल
महानगर की थाना सासनी गेट पुलिस ने मजदूर की बहन से रेप के आरोपी फैक्ट्री स्वामी गौरव शर्मा निवासी कृष्ण विहार गली नंबर 2 को जेल भेज दिया है। बता दें कि तुर्कमान गेट निवासी किशोरी ने उस पर अपहरण के बाद रेप का आरोप लगाया था।