फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   इस्लामिक मिशन स्कूल को बीएसए ने दिया नोटिस-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

इस्लामिक मिशन स्कूल को बीएसए ने दिया नोटिस-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Sat, 13 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
इस्लामिक मिशन स्कूल को बीएसए ने दिया नोटिस-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


डॉ. जाकिर नाईक को ‘इस्लामिक हीरो’ के रूप में पढ़ाए जाने वाले विद्यालय को बीएसए ने नोटिस दिया है और सात दिन के अंदर जवाब मांगा है। इस प्रकरण में बीएसए ने तीन सदस्यों की टीम भी गठित की है। बीएसए का कहना है कि समिति की रिपोर्ट में यदि यह बात सही पाई गई तो इस विद्यालय की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि भड़काऊ भाषण देने के आरोपी डॉ. जाकिर नाइक को शहर के दोदपुर स्थित इस्लामिक मिशन स्कूल में इस्लामिक हीरो के रूप में पढ़ाई में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस विद्यालय में कक्षा दो में इल्म-ए-उन-नफे पुस्तक पढ़ाई जा रही है। इसमें हीरो ऑफ इस्लाम चैप्टर भी शामिल है। इसमें डॉ. जाकिर नाईक का भी नाम है।

इस पुस्तक का प्रकाशन स्कूल का प्रबंधन है। यह तथ्य भी गौरतलब है कि डॉ. नाईक के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप है और उन पर मुकदमे भी दर्ज किए गए।

उनके एनजीओ तक पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। अब डॉ. जाकिर को हीरो ऑफ इस्लाम के रूप में पढ़ाए जाने की जानकारी शुक्रवार को जब बेसिक शिक्षा महकमे कोे मिली तोे विभाग सक्रिय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विद्यालय को बेसिक शिक्षा परिषद से ही कक्षा आठ तक की मान्यता है। बीएसए ने इस प्रकरण में तीन सदस्यीय समिति गठित की है। इसमें बीईओ मुख्यालय के अलावा खंड शिक्षा अधिकारी (नगर) और बीईओ जवां को शामिल किया गया है। यह समिति इस प्रकरण की जांच करेगी।


बीएसए ने बताया कि विद्यालय प्रबंधक को नोटिस दिया गया है और यदि यह बात सही निकली कि तो जांच के बाद इसकी मान्यता समाप्त कर दी जाएगी। इधर, नगर शिक्षा अधिकारी व बीईओ मुख्यालय विद्यालय भी गए, लेकिन वहां उन्हें विद्यालय में प्रबंधक व बच्चे नहीं मिले। इस पर टीम लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed