{"_id":"5cb63a2ebdec22140f077879","slug":"181555446318-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही गंगीरी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही गंगीरी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना गंगीरी पुलिस पर एक गांव की महिला ने तहरीर देने के बाद भी दुष्कर्म की कोशिश के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। महिला ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
महिला ने बताया कि 11 अप्रैल को वह शाम के समय शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के चार लोग मिल गए। उन्होंने जबरन रास्ता रोक छेड़छाड़ की। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। साथ ही चारों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। मगर, शोर मचाने पर गांव के लोगों को आता देख आरोपी भाग गए।
महिला के अनुसार इस मामले की शिकायत थाना पुलिस से की तो उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। इधर, आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी कार्यालय से महिला को आश्वासन दिया कि उसके शिकायती पत्र को थाना पुलिस के लिए फारवर्ड कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया जाएगा।